महाराष्ट्र के पांच बच्चों ने यूरोप में बजाया भारतीय रंगमंच का डंका थियेटर ऑफ रेलेवंस के नाटक 'द... अदर वर्ल्ड' ने पारिस्थिति की बचाने का दिया संदेश
- सायली पावसकर
अभियान आज तक
इंदौर, 28 नवंबर 2024
मुंबई । महाराष्ट्र के पांच बच्चों ने यूरोप में थियेटर ऑफ रेलेवंस के नाटक 'द... अदर वर्ल्ड के माध्यम से पारिस्थितिकी बचाने का संदेश दिया। इस नाटक ने यूरोप के विभित्र शहरों में 10 प्रस्तुतियां दीं और 15 कार्यशालाएं आयोजित कीं।
इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने पारिस्थितिकी को बचाने के महत्व को उजागर किया और लोगों को जागरूक किया। यह नाटक झुलसी पृथ्वी और तपते ब्रह्मांड को शांत करने का एक कलात्मक अभियान है।
किंडर कुल्तुर कारवां के 25वें उत्सव में थियेटर ऑफ रेलेवंस के
नाटक 'द... अदर वर्ल्ड' की 10 प्रस्तुतियां की गईं। इन प्रस्तुतियों में 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस नाटक के निर्देशक मंजुल भारद्वाज ने कहा, "अमूमन भारतीय रंगमंच पर पाश्चात्य धुंध छाई रहती हैं, लेकिन थियेटर ऑफ रेलेवंस के रंग दर्शन ने सर्द यूरोप की बर्फ को भारतीय दर्शन, तत्व और कलात्मक ताप से पिघला दिया। महाराष्ठ के पांच बच्चों तनिष्का लोंढे, नेत्रा देवाडिगा, प्रांजल गायकवाड़, राधिका गाडेकर और संजर शिंदे ने इस नाटक में अभिनय किया। इन बच्चों ने यूरोप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और भारतीय रंगमंच का डंका बजाया।

No comments:
Post a Comment